प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबर अफवाह निकली है। सोशल मीडिया पर अमर्त्य सेन के निधन की खबर चल रही थी। वह 89 साल के हैं और अभी जीवित हैं। पीटीआई के मुताबिक, नंदना देब सेन ने अपने पिता नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की मौत की खबर से इनकार किया है। अमृत्य सेन की बेटी नंदना देब सेन ने कहा कि पिता अमर्त्य सेन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। निधन की खबर झूठी है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उनकी बेटी नंदना देब सेन ने मौत की खबर का खंडन किया और कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। दरअसल, आज यानी मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया पर अमर्त्य सेन के निधन की खबर वायरल हुई थी। हालांकि बाद में पता चला कि अमर्त्य सेन के निधन की खबर अफवाह है।